Tuesday, 15 September 2026 | 8:02 PM
भारत

फर्रुखाबाद में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 40 मरीजों की हुई जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्याम दयाल बौद्ध, राजन राठौर, मनोज पाल, राजेश पाल, अंशु गौतम सहित आम आदमी पार्टी के साथीगण मौजूद रहे। बैठक में शिव
Share:
फर्रुखाबाद में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, 40 मरीजों की हुई जांच
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जनवरी 2026 नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्याम दयाल बौद्ध, राजन राठौर, मनोज पाल, राजेश पाल, अंशु गौतम सहित आम आदमी पार्टी के साथीगण मौजूद रहे।

बैठक में शिविर की तैयारियों, मरीजों की सूची और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर में कुल 40 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के लिए दवा, चश्मा, भोजन एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है।

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने शिविर को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया और जनहित में ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने पर सहमति जताई।