Tuesday, 15 September 2026 | 8:25 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य ने फर्रुखाबाद का किया नाम रोशन

फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य को लखनऊ बुलाकर माननीय गृहमंत्री जी ने सौपा पुलिस आरक्षी नियुक्त पत्र यह बहुत ही गर्व की बात है कि एक बेटी जिसकी मां का साथ बचपन में ही छूट गया था उस बेटी ने अपने मेहनत के बलबूते अपने परिजनों और जिले का नाम रोशन किया नगला खैर बंद फर्रुखाबाद की रहने वाली शालिनी शाक्य जि
Share:
फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य ने फर्रुखाबाद का किया नाम रोशन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य को लखनऊ बुलाकर माननीय गृहमंत्री जी ने सौपा पुलिस आरक्षी नियुक्त पत्र यह बहुत ही गर्व की बात है कि एक बेटी जिसकी मां का साथ बचपन में ही छूट गया था उस बेटी ने अपने मेहनत के बलबूते अपने परिजनों और जिले का नाम रोशन किया नगला खैर बंद फर्रुखाबाद की रहने वाली शालिनी शाक्य जिनके चाचा चाची दोनों लोग अध्यापक हैं इनकी मां का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था लेकिन फिर भी इन्होंने अपनी मेहनत को जारी रखा इनके पिता अनिरुद्ध शाक्य जिन्होंने अपनी बेटी को उत्साह दिया बड़े- भाई का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ और शालिनी लगातार तैयारी करती रही सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर से इन्होंने कक्षा 6 से लेकर इंटर तक की शिक्षा प्राप्त की उसके बाद बीएससी इन्होंने कृष्ण बालिका महाविद्यालय आवास विकास से पूर्ण की लगातार लगन और मेहनत के साथ शालिनी ने अपनी तैयारी को जारी रखा आज और सफलता की बुलंदियों को छुआ जिसका श्रेय शालिनी अपने पिता चाचा चाची और भाई को देती हैं