Wednesday, 16 September 2026 | 2:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी बंदी गृह का औचक निरीक्षण, महिला बंदियों को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रजनीकांत, उपजिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं क्षेत्राधिकारी (यात
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी बंदी गृह का औचक निरीक्षण, महिला बंदियों को किया गया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रजनीकांत, उपजिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं क्षेत्राधिकारी (यातायात) ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा नारी बंदी गृह का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इस तरह के निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे महिला बंदियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सके।