Wednesday, 30 September 2026 | 4:00 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता व दुग्धाभिषेक

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेंटर जेल चौराहा स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक दूध से अभिषेक कर लोकमाता के सेवा, त्याग और सुशासन के आदर्शों को स्मरण किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता व दुग्धाभिषेक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 29 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेंटर जेल चौराहा स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थापित प्रतिमा की साफ-सफाई की गई तथा श्रद्धापूर्वक दूध से प्रतिमा का अभिषेक किया गया।

इस अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, त्याग, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणादायी मिसाल है।

उन्होंने कहा कि लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता और सेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।