Tuesday, 15 September 2026 | 6:09 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :सड़क हादसे में पीआरडी जवान की हुई मौत

फर्रुखाबाद : रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन लोहिया अस्पताल आए। हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव कुशलपुरवा निवासी सीताराम राजपूत उम्र लगभग 55 वर्ष गुरुवार देर रात राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव डबरी निवासी दामाद के घर बाइक
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन लोहिया अस्पताल आए।
हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव कुशलपुरवा निवासी सीताराम राजपूत उम्र लगभग 55 वर्ष गुरुवार देर रात राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव डबरी निवासी दामाद के घर बाइक से आ रहे थे। रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से निकले कागज और मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पत्नी सत्यवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर वह रोने बिलखने लगी। पत्नी सत्यवती ने बताया कि पति सीताराम हरदोई में पीआरडी के जवान थे। उनके चार पुत्र और चार पुत्रियां है।
र्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह