Tuesday, 15 September 2026 | 9:00 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, राहत सामग्री वितरित की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने रविवार को फर्रुखाबाद जनपद की तहसील अमृतपुर के ग्राम दौलतपुर चकई व हरिहरपुर वीरपुर का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद
Share:
फर्रुखाबाद:प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, राहत सामग्री वितरित की।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने रविवार को फर्रुखाबाद जनपद की तहसील अमृतपुर के ग्राम दौलतपुर चकई व हरिहरपुर वीरपुर का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

द्विवेदी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच भी करवाई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता और संगठन पूरी तरह से बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से कहा कि प्रभावित परिवारों तक समय से खाद्यान्न, दवाइयां और जरूरी सुविधाएं पहुंचनी चाहिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने प्रांशु दत्त द्विवेदी के आगमन पर आभार जताया और अपनी समस्याएं साझा कीं। इस मौके पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।