Tuesday, 15 September 2026 | 6:50 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने दो चोरो को माल सहित किया गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज जय सिंह के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस ने राहुल पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम मौजी नगला थाना पटि
Share:
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने दो चोरो को माल सहित किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज जय सिंह के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस ने राहुल पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम मौजी नगला थाना पटियाली जनपद कासगंज व कुलदीप पुत्र सजीवन निवासी ग्राम अलईयापुर थाना पटियाली जिला कासगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दोनों अभियुक्तों द्वारा पूछताँछ पर बताया कि मै राहुल व मेरे साथी कुलदीप के पास जो कुण्डल है वो 15 फरबरी 2024 को हम लोगो ने एक राह चलती महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर आगे छोडने के बात कहकर नुनैरा गांव से बैठा लिया था तथा चलती बाइक से ही उसके गहने उतरवा कर बैग में रखने को बोलकर बैग से 02 कान के कुण्डल व एक जोडी पायल तथा एक हजार रूपये चुरा लिये थे। चाँदी की पायल राह चलते आदमी को 1200 रूपये में बेच दिये थे, जिसे हम नही जानते और हमने आपस में पैसे बाट लिए। कुण्डल को सही कीमत नही मिलने के चलते इसको बेच नही पाए।