Friday, 09 October 2026 | 3:54 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना कादरीगेट में क्षेत्राधिकारी नगर ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों संग की वार्ता

फर्रूखाबाद के थाना कादरीगेट में आज दिनाँक 08.10.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
Share:
फर्रूखाबाद: त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने के लिए थाना कादरीगेट में क्षेत्राधिकारी नगर ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों संग की वार्ता
थाना कादरी गेट मे पीस कमेटी व संभ्रांत नागरिकों की मीटिंग लेते क्षेत्राधिकारी
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज दिनाँक 08.10.2026 को थाना कादरीगेट परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।  
​धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से वार्ता:
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, स्थानीय प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की।  

​सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था पर चर्चा:

बैठक के दौरान त्यौहारों के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।