Wednesday, 16 September 2026 | 2:44 PM
भारत

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी की 4 बैटरियों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 333/20
Share:
फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी की 4 बैटरियों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 333/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की गई 04 अदद बैटरियों के साथ 01 अभियुक्त अंकुर पुत्र रामरतन यादव निवासी थाना जसरथपुर, जनपद एटा (हाल पता ग्राम हरदुआ, थाना नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद) को गिरफ्तार किया है।

 बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त को बैटरियों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने नवाबगंज कस्बे से रिक्शा से बैटरियां चोरी कर छिपा दी थीं और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बरामद बैटरियों में Amaron कंपनी की चार बैटरियां शामिल हैं, जिनके क्रमांक पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं संबंधित धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गीतम सिंह, का0 सुधांशू चौहान, का0 अरविन्द कुमार एवं का0 अनिल कुमार शामिल रहे।

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।