Tuesday, 15 September 2026 | 7:16 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ कुलदीप व गीता का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार

फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025(रविवार) को जनपद फर्रुखाबाद में एक सरल, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायी विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुलदीप पुत्र श्री बालिस्टर सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला धनी, पोस्ट सिकन्दरपुर खास तथा गीता पुत्री श्री सत्यभान शाक्य, निवासी ग्राम इनायतनगर, पोस्ट क
Share:
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ कुलदीप व गीता का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025(रविवार) को जनपद फर्रुखाबाद में एक सरल, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायी विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुलदीप पुत्र श्री बालिस्टर सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला धनी, पोस्ट सिकन्दरपुर खास तथा गीता पुत्री श्री सत्यभान शाक्य, निवासी ग्राम इनायतनगर, पोस्ट कायमगंज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ।

संस्कार का संचालन धर्मपाल बौद्ध द्वारा किया गया। बौद्ध परंपरा के अनुसार करुणा, समता, मैत्री एवं अहिंसा के मूल्यों पर आधारित इस विवाह संस्कार में नवदम्पति को जीवन में परस्पर सम्मान, सहयोग और समानता के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।

संस्कार पूर्ण होने के बाद धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित दम्पत्ति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें परिवारजन और समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवदम्पत्ति के उज्ज्वल भविष्य और सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।