फर्रुखाबाद : माधौपुर गांव निवासी सुमित यादव अपने भाई रोहन संग गुरुवार की सुबह भैरोघाट के नीचे गंगा स्नान को गए थे। आरोप है कि अरविंद, अशोक, आशीष, गोलू व चार अज्ञात लोग निवासी गडू की मड़ैया ने सुमित को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसे पकड़कर पानी में ले गये। तभी गोलू ने तमंचे से गोली मार दी जो उसके सीने के पास लगी। इसके बाद हमलावर सुमित को धमकी देकर भाग गए। गंभीर अवस्था में भाई रोहन, सुमित को शहर के नाला मछरट्टा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने पहले थाने जाने की सलाह दी। थाने से वह अपने भाई को लिंजीगंज के सिविल अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर देखकर लोहिया रेफर किया गया। डॉक्टर ने सुमित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। रोहन ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज होगा।
भारत
फर्रुखाबाद:रंजिश के चलते युवक को घेर कर गोली मारी
फर्रुखाबाद : माधौपुर गांव निवासी सुमित यादव अपने भाई रोहन संग गुरुवार की सुबह भैरोघाट के नीचे गंगा स्नान को गए थे। आरोप है कि अरविंद, अशोक, आशीष, गोलू व चार अज्ञात लोग निवासी गडू की मड़ैया ने सुमित को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसे पकड़कर पानी में ले गये। तभी गोलू ने तमंचे से गोली मार द
Read in your preferred language.