Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 PM
मनोरंजन

मशहूर सिंगर के लाइव शो में 'गंदी' हरकत, चेतावनी पर भी नहीं मानी बात ?

सिंगर्स के लाइव शो को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. बादशाह, सोनू निगम, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़ जैसे कई सिंगर लाइव शोज के साथ अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. हालांकि, कई बार इन लाइव शोज में बवाल भी हो जाता है. हाल ही में 47 साल की मशहूर
Share:
मशहूर सिंगर के लाइव शो में 'गंदी' हरकत, चेतावनी पर भी नहीं मानी बात ?
Read in your preferred language.

सिंगर्स के लाइव शो को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. बादशाह, सोनू निगम, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़ जैसे कई सिंगर लाइव शोज के साथ अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. हालांकि, कई बार इन लाइव शोज में बवाल भी हो जाता है. हाल ही में 47 साल की मशहूर सिंगर के लाइव शो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. एक शख्स को सिंगर स्टेज से समझाती रही. वो नहीं माना तो गुस्से में एक्ट्रेस ने वो किया, जो किसी ने भी नहीं सोचा था.

ये पूरा किस्सा वर्ल्ड फेमस शकीरा के लाइव शो का है. शकीरा को लोग काफी पसंद करते हैं. एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स करने वालीं शकीरा के साथ हाल ही में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो सोशल मीडिया हैड्ल्स पर वायरल हो रहा है.

क्या है मामला

ये पूरा वाकया नाइट क्लब Miami Florida का है. शकीरा स्टेज पर खड़े होकर अपने गाने Soltera पर झूमकर कमर हिला रही थीं. शकीरा का किलर डांस देखकर वहां मौजूद सभी लोग खूब एन्जॉय कर रहे थे. शकीरा ने इस दौरान जालीदार लाइट ब्राउन कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी. शकीरा परफॉर्म कर ही रही थी तो उनकी नजर एक फैन पर पड़ी.

मना करने पर भी नहीं माना शख्स

ये फैन स्टेज से नीचे खड़ा था और शकीरा की ड्रेस के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. शकीरा ने पहले शख्स को टोका और हाथ से ऐसा न करने का इशारा किया. चेतावनी देने के बाद वह डांस करने लगीं. उन्होंने फिर चेताया लेकिन शकीरा की उस शख्स पर नजर पड़ी तो उन्होंने देखा कि वो रुका नहीं और वो फिर से वीडियो ड्रेस के अंदर का बना रहा है.