Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 PM
भारत

इटावा: भैंस चोर समझकर मानसिक रोगी को पीट पीटकर मार डाला

इटावा: जिला के थाना बसरेहर के में एक ऐसा मामला सामने आया है. थाना बसरेहर के ग्राम सिरसा में मगंलबार देर रात ग्रामीणों ने एक मानसिक रोगी को चोर समझकर पीट पीटकर मार डाला. ग्रामीणों ने घायल मानसिक रोगी को सीएचसी पर भर्ती कराकर पुलिस को भैंस चोर पकड़े जाने की सूचना दी. जब पुलिस ने मामले को संज्ञान में ल
Share:
Read in your preferred language.

इटावा: जिला के थाना बसरेहर के में एक ऐसा मामला सामने आया है. थाना बसरेहर के ग्राम सिरसा में मगंलबार देर रात ग्रामीणों ने एक मानसिक रोगी को चोर समझकर पीट पीटकर मार डाला. ग्रामीणों ने घायल मानसिक रोगी को सीएचसी पर भर्ती कराकर पुलिस को भैंस चोर पकड़े जाने की सूचना दी. जब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सीएचसी पहुँच गई . मारपीट से घायल मानसिक रोगी ने सीएचसी पर दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले को लेकर मृतक के परिजन को सूचना दी. उसके बाद तीन ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार देर रात करीब दो से तीन बजे 43 बर्षीय व्यक्ति को ब्रजेश के घर के बाहर बंधी भैस के पास देखा गया तो भैंस चोर समझकर उसके साथ मारपीट करने लगे हालत बिगड़ने पर उसको सीएचसी पर भर्ती कराया. मारपीट करने बालो ने ही पुलिस को सूचना दी कि सिरसा में एक भैंस चोर पकड़ा गया पुलिस ने मामले की छानबीन की तो. पता चला मृतक सिरसा के दो किलोमीटर दूर भरथना थाना क्षेत्र के नगला बाग के निवासी नैत्रपाल पुत्र नाथुराम हे नैत्रपाल मंगलवार शाम छः बजे से लापता था.

इटावा से जिला सवांदाता राहुल शाक्य