Tuesday, 15 September 2026 | 7:00 PM
उत्तर प्रदेश

एटा: थानाध्यक्ष सकीट का हुआ निधन ,सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

एटा: 04.11.2021 को समय करीब 21.00 बजे अपने थानाक्षेत्र सकीट से एटा के लिए अपने प्राइवेट वाहन से आते समय तत्कालीन थानाध्यक्ष सकीट श्री अखिलेश कुमार तिवारी पुत्र श्री कमलेश चंद्र तिवारी निवासी ग्राम बखदपुर थाना अयाना जनपद औरैया का थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत आसपुर बावली नहर मोड़ के पास एक ट्रक से एक्सीड
Share:
एटा: थानाध्यक्ष सकीट का हुआ निधन ,सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
Read in your preferred language.

एटा: 04.11.2021 को समय करीब 21.00 बजे अपने थानाक्षेत्र सकीट से एटा के लिए अपने प्राइवेट वाहन से आते समय तत्कालीन थानाध्यक्ष सकीट श्री अखिलेश कुमार तिवारी पुत्र श्री कमलेश चंद्र तिवारी निवासी ग्राम बखदपुर थाना अयाना जनपद औरैया का थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत आसपुर बावली नहर मोड़ के पास एक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके सिर एवं पैरों में चोटें आई थी। उनको जिला चिकित्सालय एटा से उच्च चिकित्सा हेतु पुष्पांजलि हाॅस्पीटल आगरा रेफर किया गया था। जहां पर उनकी हालत में सुधार ना होने पर उनको मैक्स हॉस्पिटल गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां आज प्रातः 04:00 बजे श्री अखिलेश कुमार तिवारी जी का इलाज के दौरान देहांत हो गया है। यह एटा पुलिस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। जनपद एवं विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में कोलाहल मचा हुआ है ।

सवांददाता: सोनू यादव