Saturday, 31 October 2026 | 8:20 PM
खेल

ई.पी.एल. : लिवरपूल ने टोटेनहम को हराया

 राबर्टो फर्मिनो ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लिवरपूल का 483 मिनट का गोल का सूखा खत्म किया और टोटेनहम को 3-1 से हराकर पिछली चैम्पियन टीम ने फॉर्म में वापसी की। लिवरपूल के लिए बाकी 2 गोल टैं्रट अलैक्जेंडर अर्नाल्ड और सादियो माने ने किए। यह 5 मैचों के बाद लिवरपूल की पहली जीत है। इस जीत के बाद वह अंकतालि
Share:
ई.पी.एल. : लिवरपूल ने टोटेनहम को हराया

 राबर्टो फर्मिनो ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लिवरपूल का 483 मिनट का गोल का सूखा खत्म किया और टोटेनहम को 3-1 से हराकर पिछली चैम्पियन टीम ने फॉर्म में वापसी की। लिवरपूल के लिए बाकी 2 गोल टैं्रट अलैक्जेंडर अर्नाल्ड और सादियो माने ने किए। यह 5 मैचों के बाद लिवरपूल की पहली जीत है। इस जीत के बाद वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई। शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से उसके चार अंक कम है। जोस मोरिन्हो की टोटेनहम उनसे आठ अंक पीछे छठे स्थान पर है।
6 लगातार मुकाबले टोटेनहम के खिलाफ लीग पूल में जीत चुकी है लिवरपूल।
6 लगातार मुकाबले कोङ्क्षचग करते गंवा चुके हैं जोस मोरिन्हो टोटनम के कोच। लिवरपूल अब टोटेनहम को सप्ताह के हर दिन हराने वाली टीम बन गई है। इससे पहले एवर्टन और वैस्ट हैम के नाम भी यह रिकॉर्ड है।