Monday, 21 September 2026 | 9:43 PM
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, मोहिनी, वैशनवी, प्रतिज्ञा और ईशा शर्मा ने मारी बाजी

Share:
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, मोहिनी, वैशनवी, प्रतिज्ञा और ईशा शर्मा ने मारी बाजी
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, मोहिनी, वैशनवी, प्रतिज्ञा और ईशा शर्मा ने मारी बाजी
Read in your preferred language.
इटावा | ताखा

ताखा। विकासखंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग कक्षाओं में मोहिनी, वैशनवी, प्रतिज्ञा और ईशा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

मेरे सपनों का भारत और विकसित भारत थीम पर बनाए चित्र
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत और हमारा उत्तर प्रदेश जैसी थीम पर चित्र बनाए। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में किया गया।

कक्षा के अनुसार विजेताओं की सूची
कक्षा 5
प्रथम: मोहिनी

द्वितीय: अर्पित

तृतीय: सनी

विजेता
कक्षा 6
प्रथम: वैशनवी

द्वितीय: सलोनी

तृतीय: पल्लवी और शिव शर्मा (संयुक्त)

कक्षा 7
प्रथम: प्रतिज्ञा

द्वितीय: सरस्वती

तृतीय: कविता

कक्षा 8
प्रथम: ईशा शर्मा

द्वितीय: मोहिनी

तृतीय: कोमल और सानिया (संयुक्त)

विजेताओं को माला पहनाकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षिका गीता दोहरे ने सभी विजेता विद्यार्थियों को माला पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यालय के रसोइयों की भी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में ओमप्रकाश, दिनेश चौधरी, प्रदीप पाल, प्रदीप सिंह और अवनीश दुबे ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और देश व समाज के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।