Sunday, 08 November 2026 | 3:56 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति-TSS ने डॉ. आकाश शाक्य को MBBS MS की उच्च चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने पर किया सम्मानित, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति-TSS के तत्वावधान में सेठ रामऔतार शाक्य के सुपुत्र डॉ. आकाश शाक्य को MBBS MS की उच्च चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने समाज की नई पीढ़ी को शिक्षित बनाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
Share:
फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति-TSS ने डॉ. आकाश शाक्य को MBBS MS की उच्च चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने पर किया सम्मानित, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति-TSS के तत्वावधान में शनिवार को नवाब न्यामत खां पूर्व, रेलवे रोड स्थित सीमा बेकरी के सामने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेठ रामऔतार शाक्य के सुपुत्र एवं सेठ पुरुषोत्तम दास शाक्य के नाती डॉ. आकाश शाक्य को MBBS MS की उच्च चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।

डॉ. आकाश शाक्य की इस उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे परिवार के साथ-साथ संपूर्ण समाज के लिए गौरव का विषय बताया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति और सशक्तिकरण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। समाज की आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. आकाश शाक्य की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसी सफलताओं से बच्चों और युवाओं में आगे बढ़ने तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने का उत्साह पैदा होता है।

646070

समारोह में परिवार की अन्य बेटियों की शैक्षिक उपलब्धियां भी चर्चा का विषय रहीं। डॉ. आकाश शाक्य की बहन डॉ. आकांक्षा शाक्य एवं डॉ. आँचल शाक्य MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। वक्ताओं ने बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज को बालक-बालिकाओं के बीच किसी प्रकार का भेदभाव किए बिना सभी को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

समिति के पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने, युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बन सके।

645922
645940
646151
646157

सम्मान समारोह में तथागत सामाजिक समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव हेमंत कुमार शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर शाक्य, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ शिवकुमार शाक्य, नगर सचिव प्रशांत कुमार शाक्य, जिला सचिव सुधीर कुशवाहा, जिला सचिव संजीव कुमार शाक्य पूर्व प्रधान, नरेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य, प्रधानाचार्य होम सिंह कुशवाहा, रामरतन शाक्य PWD, जागेश्वर शाक्य, सुब्रत शाक्य, सुधीर शाक्य उर्फ लाला सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से तथागत सामाजिक समिति-TSS ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।