Friday, 25 September 2026 | 6:04 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 25 सितंबर 2026 गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से पांचाल घाट पर गंगा किनारे बनाए गए विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने गंगा नदी में निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और भीड़ को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गहरे पानी की ओर श्रद्धालुओं को जाने से रोकने तथा घाट पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विसर्जन स्थल पर यातायात और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा घाट पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। साथ ही गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार, नायब तहसीलदार हरदीपक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।