Tuesday, 15 September 2026 | 4:26 PM
भारत

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश ,निरीक्षण में नदारद मिले से स्टाफ

मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर- कर्मचारियों के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बीते बुधवार को उपजिलाधिकारी ने सीएचसी क
Share:
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश ,निरीक्षण में नदारद मिले से स्टाफ
Read in your preferred language.

मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह के निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर- कर्मचारियों के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। बीते बुधवार को उपजिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया था। जिसमें इमरजेंसी ड्यूटी में लगे डॉक्टर अनुपस्थिति मिले थे। इसके अलावा कई स्टाफ नर्स व अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए थे।

डिप्टी सीएम ने देवीपाटन के अपर निदेशक को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। संतकबीर नगर के मलौली हंसैरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. सीमा के समय पर अस्पताल न पहुंचने की शिकायत मिली है। डिप्टी सीएम ने संतकबीरनगर सीएमओ को इस प्रकरण में तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।