Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 PM
भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा व आप के कई दलित नेता कांग्रेस में हुए शामिल

दिल्ली(Delhi)में भारी संख्या में रह रहे उत्तर पूर्व के लोगों को कांग्रेस पार्टी(comgress Party) के साथ स्थायी रूप से जोड़नेकी नीयत से उत्तर पूर्व सेल का गठन कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा(Subhash Chopra) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह दिल्ली में संगठन को और मजबूती प्रदान कर
Share:
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा व आप के कई दलित नेता कांग्रेस में हुए शामिल
Read in your preferred language.

दिल्ली(Delhi)में भारी संख्या में रह रहे उत्तर पूर्व के लोगों को कांग्रेस पार्टी(comgress Party) के साथ स्थायी रूप से जोड़नेकी नीयत से उत्तर पूर्व सेल का गठन कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा(Subhash Chopra) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह दिल्ली में संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश पार्टी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में भाजपा (BJP) व आप (AAP) पार्टी के दलित नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दलित नेता व पूर्व सांसद डॉ. उदित राज व मुख्य प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहनाकर किया स्वागत
चोपड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों व नेताओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की अवहेलना करने की इजाजत मोदी सरकार को नही देगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस तरीके से दिल्ली में सैकड़ों दलित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है, उससे स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ही दलित समाज की सच्ची हितेषी है।

कई दलित नेता शामिल हुए
भाजपा व आप पार्टी के शामिल होने वालों में प्रो. डॉ. अल्का मंडल, अध्यक्ष हरीदास पांडे, मंगोलपुरी वार्ड विजय राज वासुदेव राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीता देवी, गीता कालोनी आरडब्लूए के बिजेन्द्र, विजय कुमार, वीपी सिंह स्वराज पार्टी मंगोलपुरी विधानसभा अध्यक्ष गिरिश कुमार, बवाना जेजे कालोनी के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान रानी देवी, उपाध्यक्ष शोयब, वली अहमद, महासचिव अखिल भारतीय झुग्गी मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षए चौ. इंद्र राज मुख्य रूप से मौजूद थे।