Tuesday, 15 September 2026 | 6:10 PM
Home / News / News
News

' दुर्गंध का स्रोत' बयान पर घमासान, केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया जवाब ?

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी को ‘दुर्गंध का स्रोत’ बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान,खासकर ग्वाल के बेटे
Share:
' दुर्गंध का स्रोत' बयान पर घमासान, केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया जवाब ?
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी को ‘दुर्गंध का स्रोत’ बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान,खासकर ग्वाल के बेटे, को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है।

यादव ने बुधवार को कन्नौज में मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘‘कन्नौज ने हमेशा से ही भाईचारे की खुशबू फैलाई है, जबकि भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है। मैं कन्नौज के लोगों से भाजपा की बदबू पूरी तरह से समाप्त करने का आग्रह करता हूं। यह कुछ हद तक घट गई है, लेकिन अगली बार इसे पूरा हटा दें, ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।’’ अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘उन्हें (भाजपाइयों को) बदबू पसंद है तभी वे गौशालाएं खोल रहे हैं। हमें खुशबू पसंद है, तभी हम एक परफ्यूम पार्क बना रहे हैं।’’ यादव की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया।