Tuesday, 15 September 2026 | 7:02 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में मौसम का बदला मिजाज: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बीते कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बूंदाबांदी के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई और वातावरण में भारी उमस देखने को म
Share:
फर्रुखाबाद में मौसम का बदला मिजाज: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानियां
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बीते कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बूंदाबांदी के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई और वातावरण में भारी उमस देखने को मिली। जैसे ही लोग घरों से निकले, चिलचिलाती धूप और पसीने ने उनका स्वागत किया।

हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए, लेकिन तेज हवाओं के बावजूद बारिश नहीं हुई। नतीजन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। सड़कों पर लोग छाता, पानी की बोतल और गीले तौलिए लेकर चलते नजर आए। कई लोग गर्मी से बचने के लिए गंगा किनारे और स्वीमिंग पूल में डुबकी लगाते दिखे।

तेज गर्मी और उमस का असर जनजीवन पर भी साफ देखा गया। अस्पतालों में खांसी, बुखार, थकान और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों ने नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

हाल की बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में नाले-नालियों, गड्ढों और छतों पर पानी भर गया है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील की है।

उधर, बाजारों में भी गर्मी का असर दिखा। दोपहर के समय ग्राहक कम नजर आए और दिहाड़ी मजदूरों की संख्या भी कम रही। पिछले दो दिनों में हुई बारिश और बादलों की मौजूदगी ने जहां थोड़ी राहत दी थी, वहीं अब फिर से सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार की गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है। जिलेवासियों को फिलहाल मौसम से राहत मिलती नहीं दिख रही है।