Thursday, 17 September 2026 | 4:05 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना समाधान दिवस में शिकायत कर लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप, पैसे लेने के बाद भी नहीं की पैमाइश।

आँवला - सिरौली थाना समाधान दिवस में सिरौली नगर के मोहल्ला प्यास निवासी बाबू खां पुत्र तवारक अली ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर बताया है कि उसकी जमीन ग्राम गुरुवा के रकवे में है।जिसका रकवा मौके पर कम है।अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उसने एसडीएम आंवला के यहां प्रार्थना पत्र दिया है जिसके परिणामस
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - सिरौली थाना समाधान दिवस में सिरौली नगर के मोहल्ला प्यास निवासी बाबू खां पुत्र तवारक अली ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर बताया है कि उसकी जमीन ग्राम गुरुवा के रकवे में है।जिसका रकवा मौके पर कम है।अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए उसने एसडीएम आंवला के यहां प्रार्थना पत्र दिया है जिसके परिणामस्वरूप हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया था।पैमाइश कराने के लिए बाबू खां ने मोहल्ला साहूकारा निवासी पप्पू की मौजूदगी में हल्का लेखपाल अंगद कुमार को सात हजार रुपए भी दे दिए थे।लेकिन लगभग पांच माह का समय बीत जाने के बाद भी न तो पैमाइश कराई गई है और न ही लेखपाल ने रुपए बापस किए हैं।उसने उक्त लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा