Tuesday, 15 September 2026 | 9:12 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली : दुनिया का कोई भी आंदोलन युवा शक्ति के बिना शसक्त नही बन सकता-यशु गुप्ता।

आँवला : भारतीय जनता पार्टी के सिरौली नगर मण्डल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सभासद यशु गुप्ता ने कहा कि युवाओं के बिना दुनिया का कोई आंदोलन हो या विचारधारा युवाशक्ति के बिना सफल नही हो सकता । यह विचार भाजपा नेता ने ब्लाक रामनगर में नेहरु युवा केन्द्र बरेली द्वारा आयोजित युवा क्लब विकास कार्यक्रम में मुख्या
Share:
बरेली : दुनिया का कोई भी आंदोलन युवा शक्ति के बिना शसक्त नही बन सकता-यशु गुप्ता।
Read in your preferred language.

आँवला : भारतीय जनता पार्टी के सिरौली नगर मण्डल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सभासद यशु गुप्ता ने कहा कि युवाओं के बिना दुनिया का कोई आंदोलन हो या विचारधारा युवाशक्ति के बिना सफल नही हो सकता । यह विचार भाजपा नेता ने ब्लाक रामनगर में नेहरु युवा केन्द्र बरेली द्वारा आयोजित युवा क्लब विकास कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवाओ को सम्बोधित कर व्यक्त किए । देश की युवा शक्ति आगे चलकर देश की कर्णधार बनेगी जिसके दम पर ही किसी निर्माण या विध्वंस की नींव रखी जाती और विश्व मे भारत ही सवसे युवाओं वाला देश है ।इसीलिए भारत को युवा राष्ट्र कहा जाता है ।उन्होंने कहा कि एक ओर देश की युवा शक्ति देश विदेश में अपनी भारत माता का परचम लहराने का काम कर रही हैं तो दूसरी ओर अनेक विघटनब कारी और विसंगति गतिविधियों में अशिक्षित युवाओं की तुलना में शिक्षित युवाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है । कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्यवक डॉल्बी तेवतिया टीओटी देवेंद्र गंगवार, विवेक पांडे,सुरेश चंद, राहुल गोतम, अनुष्का , दीपक, अंकित, लखन, सोमेश्वर, धर्मेश सिंह, दयाराम, कविता, सोमपाल, कुँवरपाल, जितेंद कुमार, जवल सिंह, गौरव अतुल आदि मौजूद रहे।रिपोर्टर - परशुराम वर्मा