Tuesday, 15 September 2026 | 6:04 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली-मेड के विवाद ने अपने ही सौतेले भाई को उतार दिया मौत के घाट

बरेली-आजकल रिश्तो की कोई अहमियत शेष नही रह गयी है तभी तो भाई भाई का बेटा बाप की जान का दुश्मन बन गया है।भाई को मार डाला ।म्रतक के खेत मे मिला शव जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी पुलिस। दरअसल बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के नरसुआ में म्रतक पतिराम का खेत के मेड़ को लेक
Share:
बरेली-मेड के विवाद ने अपने ही सौतेले भाई को उतार दिया मौत के घाट
Read in your preferred language.

बरेली-आजकल रिश्तो की कोई अहमियत शेष नही रह गयी है तभी तो भाई भाई का बेटा बाप की जान का दुश्मन बन गया है।भाई को मार डाला ।म्रतक के खेत मे मिला शव जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी पुलिस। दरअसल बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के नरसुआ में म्रतक पतिराम का खेत के मेड़ को लेकर अपने सौतेले भाई,डोरीलाल,खेमकरण,अजय,दिवेश के साथ पिछले एक साल से विवाद चल रहा था जिसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बैठ चुकी है लेकिन विवाद का हल नही हुआ है, म्रतक के परिवार वालो ने बताया कि आज म्रतक पातीराम को पता चला कि उसके सौतेले भाई खेत की मेड़ काट रहे हैं ।
जिसका पता चलते ही पातीराम अपने खेत पर पहुच कर मेड़ काटने का विरोध करने लगा था ।जिसके बाद उसके चारों सौतेले भाइयो ने पीट पीटकर उंसकी हत्या कर दी ।
हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए ।गांव लोग जब उधर से गुजरे तो उन्हें पातीराम का शव खेत की मेड़ के पास पड़ा मिला ।
जिसके ग्रामीणों ने म्रतक के परिवार वालो व पुलिस को मामले की सूचना दी ।
म्रतक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । घटनास्थल पर पुलिस ने पहुच कर मौके मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई