Tuesday, 15 September 2026 | 6:04 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली : देवरनिया में विवाहिता ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

बरेली/देवरनियां। प्रेम प्रसंग के बाद शादी के अंजाम तक पहुंची युवती ने पति से विवाद होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला देवरनिया कस्बे और थाने के मोहल्ला हिसामुद्दीन वार्ड नंबर 13 का है। इंदौर की रहने वाली आलिया ने कस्बा देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्धीन वार्ड 13 निवासी नन्हा मिस्त्री के पुत्
Share:
बरेली : देवरनिया में विवाहिता ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या
Read in your preferred language.

बरेली/देवरनियां। प्रेम प्रसंग के बाद शादी के अंजाम तक पहुंची युवती ने पति से विवाद होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला देवरनिया कस्बे और थाने के मोहल्ला हिसामुद्दीन वार्ड नंबर 13 का है।
इंदौर की रहने वाली आलिया ने कस्बा देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्धीन वार्ड 13 निवासी नन्हा मिस्त्री के पुत्र साजिद से चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों पति- पत्नी के रूप में देवरनियां में ही रह रहे थे। शनिवार देर

शाम आलिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर सीओ अरुण कुमार और देवरनियां कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। विवाहिता के मायके वालो को सूचना दे दी गई। वह इंदौर से देवरनियां आने के लिए रवाना हो गए हैं।