Tuesday, 15 September 2026 | 7:00 PM
भारत

बरेली - आँवला नगर में एसडीएम आँवला के साथ खाद्य विभाग की टीम ने मारे छापे मची अफरा तफरी।

आँवला - एसडीएम आँवला नहने राम के साथ खाद्य विभाग की टीम ने नगर आंवला में भोला डेयरी पर दूध के दो नमूने लिए जिसमें एक टैंकर व एक चिलिंग डिब्बे से लिया गया। जनता डेयरी से खोया व घी के नमूने लिए गए। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान की कमान खा
Share:
बरेली - आँवला नगर में एसडीएम आँवला के साथ खाद्य विभाग की टीम ने मारे छापे मची अफरा तफरी।
Read in your preferred language.

आँवला - एसडीएम आँवला नहने राम के साथ खाद्य विभाग की टीम ने नगर आंवला में भोला डेयरी पर दूध के दो नमूने लिए जिसमें एक टैंकर व एक चिलिंग डिब्बे से लिया गया। जनता डेयरी से खोया व घी के नमूने लिए गए। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान की कमान खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नसीम खान के साथ में खाद्य अधिकारी मोनिका गुप्ता, अशोक कुमार ,भगवती प्रसाद क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर नमूने भर रहे हैं। खाद्य विभाग की छापेमारी को लेकर पूरे दिन शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किराना कारोबारियों ने भी सूचना मिलते ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा