Tuesday, 15 September 2026 | 4:39 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली :क्या राधेनगर का शिव शंकर खुद ही झूल गया पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा?

बरेली :मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जंगल में एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने शीशम के पेड़ पर गले में पड़ी रस्सी के सहारे लटकता देखा देखते ही घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही हड़कंप मच गया हजारों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना रविवार करीब शाम 4 बजे की है मझगवां गांव के ग्रामीण अपने खेतों
Share:
बरेली :क्या राधेनगर का शिव शंकर खुद ही झूल गया पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा?
Read in your preferred language.

बरेली :मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जंगल में एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने शीशम के पेड़ पर गले में पड़ी रस्सी के सहारे लटकता देखा देखते ही घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही हड़कंप मच गया हजारों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना रविवार करीब शाम 4 बजे की है मझगवां गांव के ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तो देखा एक युवक शीशम के पेड़ से गले में बंधी रस्सी के सहारे लटका हुआ है तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना मझगवां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार को दी संजीव कुमार ने थाना विशारतगंज पुलिस को सूचना दी। प्राप्त सूचना पर तुरंत ही थाना विशारतगंज के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, एस आई महावीर सिंह,कांस्टेबल मनीष कुमार मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों की सहायता से व्यक्ति के शरीर को नीचे उतारा तो देखा वह मृतअवस्था में था जानकारी अनुसार शव की शिनाख्त हेतु पुलिस ने मृतक के जेब से एक पेनकार्ड और दो जहर की शीशी प्राप्त की पेन कार्ड पर पड़ा नाम और ऐडरस की से मदद से पता चला म्रतक का नाम शिव शंकर पुत्र हरपाल निवासी राधेनगर थाना विशारतगंज का है जिसकी उम्र लगभग 24 साल है। और अन्य लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उसकी सादी चार साल पहले हुई थी और 3 साल की उसकी एक लड़की है। मृतक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की कुछ ही दूरी पर उसकी स्प्लेंडर मोटर साईकिल UP 25 DJ 5844 खड़ी पाई गई । वहीं मृतक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है