Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - मनरेगा का भुगतान न होने पर मण्डल आयुक्त विकास भवन बरेली से की शिकायत।

तहसील आँवला की ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ऐधल सिंह पर आरोप लगाते हुये खंड विकास अधिकारी मझगवां व मण्डल आयुक्त विकास भवन बरेली से शिकायत की है । जिसमे गांव के नन्हें, बीरपाल, रामप्रसाद, प्रेमशंकर, जयपाल, समेत दर्जनों लोगों ने बताया है कि ग्राम प्रधान ऐधल सिंह ने शौचालय की सूची
Share:
Read in your preferred language.

तहसील आँवला की ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ऐधल सिंह पर आरोप लगाते हुये खंड विकास अधिकारी मझगवां व मण्डल आयुक्त विकास भवन बरेली से शिकायत की है । जिसमे गांव के नन्हें, बीरपाल, रामप्रसाद, प्रेमशंकर, जयपाल, समेत दर्जनों लोगों ने बताया है कि ग्राम प्रधान ऐधल सिंह ने शौचालय की सूची मे डबल -डबल नाम फीड कराकर अवैध तरीक़े से सरकारी निकाल लिया है और जिन लोगों के नाम शौचालय की सूची मे हैं उनके शौचालय अधूरे बने पड़े हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ऐधल सिंह ने हम लोगों का एक साल पूर्व मनरेगा का भुगतान आज तक नहीं कराया है।
बहीं गांव के प्रधान ऐधल सिंह ने बताया कि ये आरोप जो मेरे ऊपर लगाये जा रहे हैं पूर्ण निराधार आरोप लगाये जा रहें ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा