Tuesday, 15 September 2026 | 6:06 PM
भारत

बरेली/आँवला - तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी,चार घायल।

आँवला - रामनगर-हरदासपुर मार्ग पर जैन गौशाला के सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गईं।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।एक मोटरसाइकिल का तो आगे का पहिया ही टूट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर दो दो लोग सवार थे।सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसर
Share:
बरेली/आँवला - तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी,चार घायल।
Read in your preferred language.

आँवला - रामनगर-हरदासपुर मार्ग पर जैन गौशाला के सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गईं।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।एक मोटरसाइकिल का तो आगे का पहिया ही टूट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर दो दो लोग सवार थे।सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के निवासी कृष्णपाल अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल से आ रहे थे उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई।जिससे दोनों पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार विनीत पुत्र अरुण निवासी ग्राम सिरोही थाना भमोरा जनपद बरेली व उसका दोस्त(नामालूम)दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर तुरन्त ही रामनगर चौकी पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई।दो एम्बुलेंसों के द्वारा चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर लाया गया।

घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा