Tuesday, 15 September 2026 | 7:08 PM
भारत

बदायूं : महीने भर से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग!

बदायूं : महीने भर से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग! बिसौली क्षेत्र के राजाराम पुत्र भोलानाथ निवासी ग्राम परसिया पोस्ट अफगने परवेजनगर पुत्र राजेंद्र की पत्नी राजमाला का बरेली के मानसिंह हॉस्पिटल से दिमाग का इलाज चल रहा था! यह घटना 28/7/2022 की है जब राजाराम अपनी पुत्रवधू राजमाला को बरेली के मेंटल
Share:
बदायूं : महीने भर से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग!
Read in your preferred language.

बदायूं : महीने भर से लापता महिला का नहीं लगा कोई सुराग!

बिसौली क्षेत्र के राजाराम पुत्र भोलानाथ निवासी ग्राम परसिया पोस्ट अफगने परवेजनगर पुत्र राजेंद्र की पत्नी राजमाला का बरेली के मानसिंह हॉस्पिटल से दिमाग का इलाज चल रहा था!
यह घटना 28/7/2022 की है जब राजाराम अपनी पुत्रवधू राजमाला को बरेली के मेंटल हॉस्पिटल से दवा लेकर आ रहे थे!
और ट्रेन के इंतजार में बरेली जंक्शन पर प्रतीक्षालय में बैठ गए!
इसी बीच राजाराम सौच के लिए गए और जब वह वापस आए तब उन्होंने देखा की उनकी पुत्रवधू राजमाला वहां पर नहीं है!
तब राजाराम चकित रह गए फिर उन्होंने स्टेशन पर इधर उधर ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन राजमाला का कोई पता नहीं चला!
राजाराम ने थक हार कर बरेली जीआरपी में शिकायत की लेकिन राजमाला का कोई पता नहीं चला तो काफी मशक्कत के बाद राजाराम की 1 महीने बाद 28/8/2022 को बरेली जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज की गई!
परंतु राजमाला का आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है!
बताते चलें कि राजमाला के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं और वह काफी गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है!
जिस किसी भाई को यह दिखाई दे तो इस नंबर +919115879170 पर संपर्क करने की कृपा करें!
रिपोर्ट
सचिन बाबू
बिसौली बदायूं