Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 PM
भारत

निकायों में खराब स्ट्रीट लाइटों तत्काल बदला जाए, नगर विकास मंत्री ने जारी किया आदेश

प्रदेश में सभी निकाय में सफाई व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा। वह उसकी मॉनिटरिंग करेगा। इसके अलावा खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। बुधवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी नगर न
Share:
निकायों में खराब स्ट्रीट लाइटों तत्काल बदला जाए, नगर विकास मंत्री ने जारी किया आदेश
Read in your preferred language.

प्रदेश में सभी निकाय में सफाई व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा। वह उसकी मॉनिटरिंग करेगा। इसके अलावा खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। बुधवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने यह आदेश जारी किया।
उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में साफ-सफाई, सुन्दरी करण व्यवस्थापन एवं कूड़ा उठान के साथ विकास कार्यों की निगरानी व मॉनिटरिंग के लिए शीघ्र ही नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। इससे कार्यों की गुणवत्ता का पता चले और विकास कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोग, जल जनित एवं मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू व मलेरिया के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है, इसकी रोकथाम के लिए अभी से ही फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए ।
उन्होंने कहा कि बरसात में नगरों की जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को ठीक रखें। आवश्यक कार्य हों उन्हें लगातार कराया जाए। जलभराव एवं गन्दगी के कारण कहीं पर भी बीमारियां न फैले, इसलिए नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। डोर टू डोर कूड़ा उठान, कूड़ा प्रबंधन पर जोर हो। नगरों के सुन्दरीकरण, पार्कों के रखरखाव पर भी ध्यान दें। सभी निकाय अपने यहां की खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र बदलें। अंधेरे में लोगों को बेवजह दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहरों के निराश्रित पशुओं को रखने के लिए सभी नगर निगमों में मॉडल गौशाला बनाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए। नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषदों में भी कांहा गौशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। विद्युत और गैस से संचालित होने वाले आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल भी बनाये जाएं, खासतौर से धार्मिक स्थलों पर ऐसे शवदाह गृह बनाने पर ध्यान दिया जाय। जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए जाए । उन्होंने आगरा एवं कानपुर नगर निगम के लिए जारी होने वाली म्युनिसिपल बांड को शीघ्र ही जनता को उपलब्ध कराने को कहा।