विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूरे परिसर में उस समय खुशी की लहर छा गई जब यह जानकारी मिली कि रोहतक विश्वविद्यालय में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय श्री काशी चंद्रदेव महाविद्यालय हाजीपुर आजमगढ़ की बिटिया प्रिया चौहान ने रजत पदक प्राप्त करके दक्षिण अफ्रीका का टिकट प्राप्त कर लिया। तो कुलपति जी सहित पूरा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। क्रीड़ा सचिव ने इस उपलब्धि की जानकारी विश्वविद्यालय के मुखिया प्रोफेसर संजीव कुमार सर को दिया तो उन्होंने प्रिया चौहान एवं प्रो.अमरजीत व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, जब आजमगढ़ विश्वविद्यालय की बेटी दक्षिण अफ्रीका में भारत का नेतृत्व करेगी उसकी यह सफलता निश्चय ही अन्य विद्यार्थियों विशेष तौर से बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी, उनके अंदर यह जज्बा जगेगा की अगर प्रिया कर सकती है तो मैं क्यों नहीं? अंत में कुलपति ने प्रिया चौहान को देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
इस खूबसूरत पल के साक्षी प्रिया के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं रही।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस अप्रतिम उपलब्धि के लिए प्रिया चौहान और उसके परिवार विशेष रूप से उनके माता-पिता और महाविद्यालय के प्राध्यापकों को बधाई दी उन्होंने कहा कि इस गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनना निश्चय ही एक सुखद एहसास है।
कुलपति जी ने क्रीडा परिषद से जुड़े सभी सम्मानित सदस्यों प्रो. अमरजीत, प्रो. जगदंबा प्रसाद, प्रो. प्रशांत राय, प्रो.अर्पिता मिश्रा, डॉ. हरिलाल, डॉ, आसिम खान डॉ उपाध्याय एवं कर्मचारीगण को बधाई दी। कुलपति ने कहा की प्रिया चौहान की सफलता के पीछे उसके परिवार के सदस्यों एवं इन प्राध्यापकों का विशेष योगदान है मैं प्रिया को एवं पूरी भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता में सफलता की कामना करता हूं, और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से प्रिया की तरह बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी करता हूं।