आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात चोरी की घटनाएं हुई। कप्तानगंज थाना अंतर्गत सीएचसी कोयलसा परिसर स्थित वार्ड ब्वाय के आवास से चोरों ने जहां जेवरात पर हाथ साफ किया तो रानी की सराय में दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी व सामान उड़ा दिए गए।
सीएचसी कोयलसा पर तैनात वार्ड ब्वाय मुक्तेश्वर पुत्र देवनाथ गाजीपुर जिले का निवासी है। वह अस्पताल पर ड्यूटी करने के साथ ही परिसर में रहता भी है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर उसके आवास में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे ढाई लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दिया है। वहीं रानी की सराय थाना के अनुसार शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने सैयदवारा बाजार स्थित दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी व सामान उठा ले गए। चोरों ने हामिदपुर निवासी अभिषेक सिंह के मेडिकल हाल से आठ हजार नकद पर हाथ साफ किया। वहीं मझगांवा निवासी कन्हैया सिंह के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया गया। सामने रहने वाले एक व्यक्ति के जाग जाने पर चोर मौके सेभाग खड़े हुए। दोनों पीडितों ने थाने पर तहरीर दिया है।
भारत
आजमगढ़: एक आवास और दो दुकानों से चोरों ने हजारों की चोरी की
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात चोरी की घटनाएं हुई। कप्तानगंज थाना अंतर्गत सीएचसी कोयलसा परिसर स्थित वार्ड ब्वाय के आवास से चोरों ने जहां जेवरात पर हाथ साफ किया तो रानी की सराय में दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी व सामान उड़ा दिए गए। सीएचसी कोयलसा पर तैनात वार्ड ब्वाय म
Read in your preferred language.