Tuesday, 15 September 2026 | 7:10 PM
उत्तर प्रदेश

आजमगढ:पुलिस ने 4 लाख 20 हजार रुपए की कीमत की हेरोइन के साथ एक को गिरफ्तार किया

आजमगढ: बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा चौकी इंचार्ज संजय सिंह मयफोर्स एक बांछित वारन्टी की देखभाल हेतु क्षेत्र में निकले थे सराय मोहन स्थित बेसो नदी पुल के पहले खड़े होकर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखविर की सूचना मिली कि बदिल बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा है उसके पास हेरोइन है इसी सूचना के आधार पर पुलि
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ: बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा चौकी इंचार्ज संजय सिंह मयफोर्स एक बांछित वारन्टी की देखभाल हेतु क्षेत्र में निकले थे सराय मोहन स्थित बेसो नदी पुल के पहले खड़े होकर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखविर की सूचना मिली कि बदिल बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा है उसके पास हेरोइन है इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो वहाँ पर खड़ा व्यक्ति पुलिस की गाडी देखकर भागने लगा जिसे किसी तरह पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति से पूंछने पर उसने अपना नाम कयूम पुत्र नईम निवासी बक्सपुर थाना बरदह बताया। पुलिस ने जब उसकी जामातलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब मे एक पन्नी में हेरोइन 42 ग्राम बरामद किया उसने बताया कि वह हेरोइन को वाराणसी से लेकर आता है और यहाँ पर बेचता है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 लाख 20 हजार रुपए है ।
उसे NDPS धारा के अंतर्गत जेल भेजा गया है।

अजय कुमार
जिला चीफ ब्यूरो
आजमगढ