Tuesday, 15 September 2026 | 6:58 PM
मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने मां की दुर्लभ बीमारी का किया खुलासा

मशहूर अभिनेत्री और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने साल 2025 में काफी मुश्किलों का सामना किया. उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां की हिम्मत की तारीफ की और उनकी स्वास्थ्य समस्या के बारे में बताया. आयुष्मान ने कहा,
Share:
अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने मां की दुर्लभ बीमारी का किया खुलासा
Read in your preferred language.

मशहूर अभिनेत्री और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह ने साल 2025 में काफी मुश्किलों का सामना किया. उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां की हिम्मत की तारीफ की और उनकी स्वास्थ्य समस्या के बारे में बताया. आयुष्मान ने कहा, "मुझे अपनी मॉम पर बहुत गर्व है. उनका यह साल सबसे कठिन रहा. शूटिंग के दौरान उनका हाथ टूट गया और फिर उन्हें एक दुर्लभ बीमारी CRPS (कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम) हो गई. इसका मतलब है कि उनका हाथ अब कभी पहले जैसा नहीं होगा."

इसके बावजूद अर्चना ने हार नहीं मानी. उन्होंने दर्द सहते हुए 2-3 फिल्में, एक वेब सीरीज की शूटिंग पूरी की. एक महीने तक लगातार 30 दिन शूटिंग की, लेकिन कभी शिकायत नहीं की. यह चोट साल 2025 में फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग के दौरान लगी थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई के नानावटी मैक्स हॉस्पिटल में सर्जरी भी कराई. CRPS एक ऐसी गंभीर स्थिति है जिसमें चोट के बाद दर्द बहुत तेज और लंबे समय तक रहता है.