Friday, 23 October 2026 | 11:42 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर बड़ौला (नंबर 12) की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम नगला भजा में संपन्न

Share:
कासगंज:बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर बड़ौला (नंबर 12) की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम नगला भजा में संपन्न
पटियाली (कासगंज)। विधानसभा पटियाली के सेक्टर बड़ौला नंबर 12 की एक संगठनात्मक बैठक ग्राम नगला भजा में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में आगामी दिनांक 24/10/2026 को होने वाले विशेष अभियान के तहत नए वोट (मतदाता पुनरीक्षण) बनवाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि बूथ और सेक्टर स्तर पर भाईचारा मजबूत करके ही हम सब मिलकर पांचवीं बार बसपा सुप्रीमो, परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। बसपा सरकार में ही सख्त शासन, कानून व्यवस्था और शिक्षा को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सम्मानित पदाधिकारी:
  • श्री बबलू गौतम – अध्यक्ष, 102 विधानसभा पटियाली
  • श्री मोहम्मद हसन – उपाध्यक्ष, विधानसभा पटियाली
  • डॉ. श्री राम आसरे – जिला सहसंयोजक, BVF (बहुजन वॉलंटियर फोर्स)
  • श्री सुनील कुमार सविता (नंदवंशी) – सेक्टर अध्यक्ष, ककराला
  • श्री राम खिलाड़ी – सेक्टर अध्यक्ष, बड़ौला
अन्य उपस्थित मुख्य पदाधिकारी व समर्थक:
श्री रामवीर सिंह जी, श्री दुर्वेश कुमार जी, श्री मोहर सिंह जी, श्री उदय सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह जी, श्री अरविंद कुमार जी, श्री रामविलास जी, श्री सौदान सिंह जी, श्री शिवराज सिंह जी, श्री ज्ञानवीर सिंह जी आदि सहित भारी संख्या में सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य समर्थक उपस्थित रहे।