Saturday, 31 October 2026 | 9:56 PM
खेल

अक्षर पटेल ने बताई अंदर की बात, सबको ऐसा लगता है राहुल द्रविड़ गए गौतम गंभीर आए तो ?

भारतीय क्रिकेट टीम में आईसीसी टी20 विश्व कप जीत के बाद काफी बदलाव आ चुका है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ और उनकी जगह गौतम गंभीर को यह जिम्मेदारी दी गई. टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने व
Share:
अक्षर पटेल ने बताई अंदर की बात, सबको ऐसा लगता है राहुल द्रविड़ गए गौतम गंभीर आए तो ?

भारतीय क्रिकेट टीम में आईसीसी टी20 विश्व कप जीत के बाद काफी बदलाव आ चुका है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ और उनकी जगह गौतम गंभीर को यह जिम्मेदारी दी गई. टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने विमल कुमार से खास बातचीत में नए कोच के साथ अपने अनुभव साझा किया.

अक्षर ने बताया, “अब तक मेरी उनसे जितनी बात हुई है उससे इतना समझा कि वो अपने प्लान को लेकर बहुत ही क्लियर है. उनको इस बात का पता है कि मुझे कैसे यूज करना है और क्या करना है. उन्होंने मुझे आकर यह बताया था कि आपको लेकर हम क्या सोचकर चल रहे हैं. टीम में आपकी भूमिका क्या होगी. इस तरह की ही बातें अब के इंटरेक्शन में हुई जो मुझे तो काफी मजेदार लगी.”

ज्यादा कुछ नहीं बदला है

“राहुल द्रविड़ के जाने और गौतम गंभीर के आने से ज्यादा कुछ नहीं बदला है. सबको लगता है कि यार कोच चेंज हो गया अब ऐसा होगा, वैसा होगा. सोशल मीडिया पर भी इतनी हाइप बन जाती है कि अब यह नहीं होगा, वो होगा. कुछ चेंज हुआ नहीं है.बेसिकली देखा जाए तो सब कुछ वही है, सेम. हां, अब जब टी20 से रोहित भाई, विराट भाई और जड्डू भाई रिटायर हुए तो कुछ नए चेहरे आएंगे. उन लोगों को सेटल होने में टाइम लगे. वह सब चीजें थोड़ी इधर-उधर होती है. वैसे तो टीम में कुछ भी नहीं बदला है गौतम गंभीर भी इजी गोइंग है.”

अपना 100 फीसदी दिया तो जीत-हार मायने नहीं रखता

“सब कुछ उनको पता है, मेरे प्लान क्या है और उस हिसाब से हम प्लेयर से बात करते हैं. मतलब जितना भी अभी दो एक सीरीज हुआ है. वनडे की तीन और तीन टी20 की हुआ है उसमें उतना ज्यादा कुछ चेंज लगा नहीं है. उन्होंने सिंपल फंडा रखा है. हम मैच खेलते क्यों है, जीतने के लिए. हमारा प्लान क्या होना चाहिए, अगर आपने अपनी टीम के लिए 100 प्रतिशत दे दिया उसके बाद अगर रिजल्ट कुछ भी आया तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आखिर में आपको पता होना चाहिए कि आपने अपनी टीम के लिए 100 प्रतिशत दिया है.”