Tuesday, 15 September 2026 | 5:17 PM
भारत

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को चौकी आईटीआई, थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास अंतर्गत खानपुर इलाके में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम न
Share:
फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को चौकी आईटीआई, थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास अंतर्गत खानपुर इलाके में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके पर बालू से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां परिवहन करती हुई पकड़ी गईं। टीम ने वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया मामला अवैध खनन और अवैध परिवहन का पाए जाने पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तत्काल कब्जे में लेकर चौकी आईटीआई परिसर में खड़ा कराया गया।बाद में इन वाहनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए थाना कादरीगेट की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। खनन विभाग और पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी और प्रवर्तन कार्यवाहियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिजों का अवैध परिवहन होता दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।