Tuesday, 15 September 2026 | 9:10 PM
मनोरंजन

एक्शन फिल्म 'बागी 4' स्टारकास्ट- पहली बार बनेगी टाइगर श्राफ और सारा अली खान की जोड़ी!

बागी 3 की रिलीज के साथ ही इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का ऐलान कर दिया गया था। टाइगर श्राफ स्टारर यह फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर लंबे समय से चर्चा है। जहां पहले श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी को लेकर अफवाहें थीं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्शन फिल्म में सारा अली खान लॉक हो चुकी हैं। पहली बार टा
Share:
एक्शन फिल्म 'बागी 4' स्टारकास्ट- पहली बार बनेगी टाइगर श्राफ और सारा अली खान की जोड़ी!
Read in your preferred language.

बागी 3 की रिलीज के साथ ही इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का ऐलान कर दिया गया था। टाइगर श्राफ स्टारर यह फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर लंबे समय से चर्चा है। जहां पहले श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी को लेकर अफवाहें थीं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्शन फिल्म में सारा अली खान लॉक हो चुकी हैं। पहली बार टाइगर और सारा की जोड़ी दर्शकों के सामने होगी।

साजिद नाडियाडवाला बैनर तले यह बागी 2016 में आई थी, जिसमें टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी दिखी थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दिया गया। टाइगर 2 (साल 2018) में दिशा पटानी और टाइगर 3 (साल 2020) में फिर श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया।

वहीं, अब 2022 तक बागी 4 के आने की संभावना है। बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट् की मानें तो इससे पहले फिल्म हीरोपंती 2 के लिए सारा से बात चल रही थी और उनका नाम लगभग फाइनल कर दिया गया था, लेकिन बाद में तारा सुतारिया ने उन्हें रिप्लेस कर दिया।

लेकिन अब साजिद नाडियाडवाला ने अपने वादे को पूरा करते हु्ए बागी 4 में उन्हें लीड रोल में साइन किया है। सारा को फिल्म में रोल पसंद आया है और उनकी टीम डेट फाइनल कर रही है।

टाइगर श्रॉफ 'हीरोपंती 2' की शूटिंग पूरी होते ही 'बागी 4' की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं, सारा ने अभी अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी की है। कोई शक नहीं कि फैंस इन दो सितारों को साथ जरूर देखना चाहते हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।