Tuesday, 15 September 2026 | 6:08 PM
भारत

अभिषेक शर्मा ने ली अर्शदीप सिंह की फिरकी, क्या है खबर पढ़ें

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली जीत के बाद टीम बस में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मस्ती करते हुए
Share:
अभिषेक शर्मा ने ली अर्शदीप सिंह की फिरकी, क्या है खबर पढ़ें
Read in your preferred language.

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मिली जीत के बाद टीम बस में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह मस्ती करते हुए नजर आए। अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में अर्शदीप की लगातार वाइड गेंद फेंकने की आदत को लेकर तंज कसा।
अर्शदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'स्नैपचैट' पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिषेक कहते हैं कि अर्शदीप को गेंदबाजी करते हुए दो विकेटकीपर चाहिए। अर्शदीप जब इसका कारण पूछते हैं तो अभिषेक कहते हैं कि एक कीपर तो विकेट के पीछे चाहिए, जबकि दूसरा विकेटकीपर अर्शदीप की वाइड गेंद को पकड़ने के लिए चाहिए। अर्शदीप मजाकिया अंदाज में संजू सैमसन से पूछते हैं कि क्या दो कीपर लगा लिए जाएं और फिर वह कहते हैं, 'हमारे पास तो दो विकेटकीपर भी हैं।'