उत्तर प्रदेश
बसपा के प्रभारी/प्रत्याशी जुल्फिकार अहमद उर्फ गामा के समर्थन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन ।
शाहगंज - जौनपुर, 365 विधानसभा शाहगंज के ग्राम ताखा पश्चिम में नुक्कड़ नाटक के अधिकृत कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने देखने के लिए गांव के सैकड़ो ग्रामवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के सेक्टर अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ गौतम ने किया । जिसके बीच कुछ सीनियर व्यक्तियों में दयाराम, राम सुभग, रमापति, छोटेलाल, संजीवकुमार, राजन, अंशुमान सिंह एडवोकेट, मुलायम, संदीप, कलपनाथ, राममिलन, अरुण कुमार सिंगर, अखिलेश, सुखदेव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के कार्यकर्ताओं द्वारा बसपा सरकार के पूर्व के शासन काल के बारे में अवगत कराया और जुल्फिकार अहमद के समर्थन में वोट मांगा।