Wednesday, 18 November 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

चेक बाउंस और वाहन चालान के लंबित मामलों के निस्तारण को लगेगी विशेष लोक अदालत

21 नवंबर को धारा-138 एनआई एक्ट और 28 नवंबर को एमवी एक्ट के मामलों का होगा निस्तारण, सुलह-समझौते से मिलेगी राहत
Share:

कासगंज।जनपद न्यायालय कासगंज में लंबित मामलों के त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए दो विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 21 नवंबर 2026 को धारा-138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के अंतर्गत लंबित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी। वहीं, 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज के निर्देशन में आयोजित होने वाली इन विशेष लोक अदालतों का उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री शालिनी विधेय ने जनपद के वादकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर विशेष लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराकर अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया और समय की बचत की जा सकती है। उन्होंने संबंधित वादकारियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।