Tuesday, 15 September 2026 | 5:21 PM
भारत

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक सादगीपूर्ण समारोह के दौरान रेखा देवी पुत्री श्री प्रेमसिंह शाक्य, निवासी ग्राम ऊधौपुर पोस्ट शमशाबाद तथा अनन्त पुत्र श्री रामसरन शाक्य, निवासी ग्राम मझोला पोस्ट रुटौल का वैवाहिक संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया
Share:
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक सादगीपूर्ण समारोह के दौरान रेखा देवी पुत्री श्री प्रेमसिंह शाक्य, निवासी ग्राम ऊधौपुर पोस्ट शमशाबाद तथा अनन्त पुत्र श्री रामसरन शाक्य, निवासी ग्राम मझोला पोस्ट रुटौल का वैवाहिक संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया।

समारोह में बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने विधिवत बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया और नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों एवं समाज के लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता और बौद्ध परंपराओं के पालन का संदेश भी दिया गया।