Tuesday, 15 September 2026 | 7:23 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में 26 अगस्त को होगा विशाल समारोह, नवभारत सभा भवन में हुई प्रेसवार्ता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 को जनपद में आगामी 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को जिले के नवभारत सभा भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सभा भवन परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें लोधी समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस व
Share:
फर्रुखाबाद में 26 अगस्त को होगा विशाल समारोह, नवभारत सभा भवन में हुई प्रेसवार्ता।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 को जनपद में आगामी 26 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को जिले के नवभारत सभा भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सभा भवन परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें लोधी समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में परशुराम वर्मा (प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय लोधी महासभा), महेशचन्द्र राजपूत (निलाध्यक्ष), रामलडैते राजपूत, प्रवीन वर्मा, रामगोपाल वर्ष, अजय सिंह फौजी, वेचेलाल वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, एड० पंकज सिंह, एड० मगन लाल वर्मा, रामनरेश फौजी, रामसरकार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

नेताओं ने बताया कि यह समारोह समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक उत्थान को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आने वाले समय के लिए ठोस कार्ययोजना भी प्रस्तुत की जाएगी। समारोह को लेकर लोधी समाज के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बनने की उम्मीद है।