Tuesday, 15 September 2026 | 9:01 PM
उत्तर प्रदेश

रैकेट चलाने वालों के खिलाफ एक युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, हुए गिरफ्तार

लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाले चार युवकों को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अ
Share:
रैकेट चलाने वालों के खिलाफ एक युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, हुए गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाले चार युवकों को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है।

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अयोध्या रायगंज कालोनी निवासी सुधांशू उर्फ वीरु, गोंडा के सरवान निवासी दीपू द्विवेदी, लखनऊ लालबाग खंडारी बाजार निवासी रोहित गुप्ता और सीतापुर के संधना उस्मैनगंज निवासी सिद्दू उर्फ सिद्ध प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

इन लोगों के खिलाफ एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि इन लोगों ने उसको अपने जाल में फंसाकर सेक्स रैकेट में काम करवाया गया। मामले की विवेचना एसीपी हजरतगंज अरविन्द कुमार वर्मा कर रहे थे। उन्होंने जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के पर्याप्त साक्ष्य पाये गये। साथ ही यह भी पाया गया कि इस गिरोह से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी की जा रही है।