Tuesday, 15 September 2026 | 5:23 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में 32 वर्षीय एक युवक ने लगाई फांसी

मैनपुरी: कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वीनेश पुत्र रक्षपाल की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी उसके छोटे-
Share:
मैनपुरी में 32 वर्षीय एक युवक ने लगाई फांसी
Read in your preferred language.

मैनपुरी: कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वीनेश पुत्र रक्षपाल की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी उसके छोटे-छोटे दो बेटे वह एक पुत्री है। बीते बुधवार को दिनेश की अपनी पत्नी नीलम से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद सूचना पर उसके ससुरालीजन आगये। जिन्होंने वीनेश की मारपीट कर दी। और वीनेश की पत्नी नीलम, तथा तीनों बच्चों को अपने साथ लिवा ले गए। इससे क्षुब्ध होकर अपने घर में बने कमरे को अंदर से बंद कर दुपट्टा के सहारे पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पिता रक्षपाल ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। कमरे में लगी जंगली से जाकर देखा तो उसका शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था जिसे देख उसने शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक श्री कृष्ण सिंह ने बंद कमरे के किवाड़ तोड़कर सबको फंदे से उतार कर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो बहनों के बीच अकेला भाई था मृतक वीनेश

मृतक वीनेश अपने पिता की तीन संतानों में दो बहन एक भाई था। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह सबसे छोटा था तथा मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पिता रक्षपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ अलग दूसरे मकान में रहते थे। विनेश अपने दो पुत्रों एक बेटी तथा पत्नी नीलम के साथ पैतृक मकान में रहता था।

संवाददाता: अखिलेश तिवारी