Thursday, 08 October 2026 | 4:55 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद औद्योगिक गलियारे और बाढ़ समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नरेंद्र सिंह यादव

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं सचिन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर फर्रुखाबाद औद्योगिक गलियारे में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण सीमित करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को स्थायी राहत दिलाने के लिए तटबंध निर्माण की मांग पर चर्चा की।
Share:
फर्रुखाबाद औद्योगिक गलियारे और बाढ़ समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नरेंद्र सिंह यादव
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अक्टूबर 2026 पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं उनके भाई सचिन यादव ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जनपद फर्रुखाबाद से जुड़े महत्वपूर्ण विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

भेंट के दौरान फर्रुखाबाद औद्योगिक गलियारे में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को सीमित किए जाने का मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि औद्योगिक गलियारे के लिए आवश्यक भूमि का ही अधिग्रहण किया जाए, ताकि किसानों एवं स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखा जा सके।

इसके साथ ही जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों राजेपुर, शमशाबाद एवं बढ़पुर को हर वर्ष आने वाली बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने के विषय पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष चर्चा की गई।

बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंगा नदी के दोनों ओर पांचाल घाट से ढाई घाट तक तटबंध निर्माण की परियोजना पर जल्द कार्रवाई किए जाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस परियोजना के पूर्ण होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद जताई गई।

भेंट के दौरान औद्योगिक विकास के साथ-साथ किसानों, ग्रामीणों और बाढ़ प्रभावित परिवारों के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।