Friday, 09 October 2026 | 4:35 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद बस स्टैंड परिसर में मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम की ओर से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। आश्रम प्रभारी महात्मा वेदांती बाई जी के नेतृत्व में भक्तों और कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
Share:
फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान
Read in your preferred language.
फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से 8 अक्टूबर 2026 को फर्रुखाबाद बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम, इटावा-बरेली हाईवे, नेकपुर कला, फर्रुखाबाद की ओर से आयोजित इस अभियान का नेतृत्व आश्रम प्रभारी महात्मा वेदांती बाई जी ने किया। अभियान के दौरान आश्रम से जुड़े प्रेमी भक्तों के साथ नगर पालिका एवं बस स्टैंड के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।
सभी ने मिलकर बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों से अपने आसपास कूड़ा-कचरा न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। अभियान में जिला प्रधान सुनील, सचिव सुशील कुमार, सफाई नायक नंदकिशोर, जयपाल, नरेश, सुनीत यादव, राजेंद्र दीक्षित, राहुल, पिंटू, वेदराम, लालिता, रामनरेश, दाताराम, उदयपाल सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजकों ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से जुड़ा सामाजिक दायित्व भी है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए सभी नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है।