Tuesday, 15 September 2026 | 8:00 PM
भारत

ममता बनर्जी का ऐलान, अब 30 मिनट से ज्यादा नहीं करेंगी रैली

देश में दिनोंदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जारी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अब राहुल गांधी के बाद टीएमसी प्रमुख और बंगाल सीएम ममद बनर्जी ने भी ऐलान किया है कि वह बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर
Share:
ममता बनर्जी का ऐलान, अब 30 मिनट से ज्यादा नहीं करेंगी रैली
Read in your preferred language.

देश में दिनोंदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जारी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अब राहुल गांधी के बाद टीएमसी प्रमुख और बंगाल सीएम ममद बनर्जी ने भी ऐलान किया है कि वह बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।

डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, 'बंगाल चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी। वह प्रतीकात्मक तौर पर शहर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सिर्फ एक बैठक करेंगी। बाकी सभी जिलों में भी उन्होंने चुनावी रैलियों का समय घटा दिया है। अब वही सिर्फ 30 मिनट की रैली करेंगी।'